झांसी, जुलाई 6 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मानसून सक्रिय होने के बाद खरीफ फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। किसान मूंगफली की बुवाई की तैयारी में है। इसको लेकर इन दिनों बीज तैयार कराने में जुटे है। गांवों में लगी दाना निकालने वाली मशीनों पर सुबह से किसानों की भीड़ लग जाती है। करीब एक सप्ताह की देरी से मानसून आने के कारण किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों हुई वर्षा से अब मूंगफली की बुवाई शुरू हो गई है। समय पर बुवाई पूरी करने के लिए किसान मशीनों से मूंगफली का दाना निकलवाकर बीज तैयार करा रहे है। किसान हरिश्चंद्र, लल्ला, विवेक, किशन, घनेन्द्र, भज्जू, शंकर, बिपेंद्र, सतीश, विनोद, गुविदी, रविन्द्र ने बताया कि बारिश के बाद खेत बुवाई के लिए तैयार है। यह भी पढ़ें- मानसून की सुस्त रफ्तार, खरीफ फसल पर लटकी तलवार इसलिए बीज तैयार कराने का कार्य ते...