लखीसराय, मार्च 31 -- चानन, निज संवाददाता। चानन प्रखंड के विभिन्न गांवों में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। साथ ही थ्रेसिंग का काम भी चालू है। गर्मी जल्दी आने के कारण इस साल कटाई समय से पहले शुरू हुई है, और 10-15 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस बार पहली अप्रैल से सरकारी खरीद भी शुरू हो जायेगी। इस बार समय से पहले गर्मी अपना रंग दिखा रही है। जिसका असर गेहूं की फसल पर पड़ा है। समय पूर्व ही गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। प्रखंड के चुरामन बीघा, रेउटा, गोपालपुर, महुलिया, बसुआचक, भलूई, नगरदार, जानकीडीह, बरारे, बन्नु बगीचा सहित अन्य जगहों पर किसानों ने गेहूं फसल की कटाई शुरू कर दी है। बतातें चलें कि गेंहू की फसल से किसान साल भर के लिए अनाज जुटाता है। ज्यादातर किसान परिवार के साथ खेतों में गेहूं की कटाई करने में लगे हैं। किसान सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.