औरंगाबाद, अगस्त 27 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान मजदूर मोर्चा के धरना स्थल पर बुधवार को लोजपा नेता महेश पासवान के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मजदूर मोर्चा, मगध के नेताओं ने की। समाजसेवी लड्डू खान, डॉ. तुलसी यादव और लोजपा नेता विनोद कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महेश पासवान महान सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाने वाले कर्मठ नेता थे। नेताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटना में उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा में सिद्धी यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, संतोष गिरी, चंद्रशेखर यादव, समीर सिन्हा, वीरेंद्र यादव, श्याम जी दास, सुधीर चंद्रवंशी, विकास कुमार, गौतम कुमार, पुकार यादव, छोटू कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.