किसानों ने ली फसल अवशेष प्रबंधन की शपथ
कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर में फसल अवशेष प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने फसल अवशेषों से बनाए जा सकने वाली कंपोस्ट बनाने की विधि बताई। खेत में पराली को आग लगाने से मिट्टी में विद्यमान सूक्ष्म जीवों और केंचुओं की संख्या में नुकसान होता है। इससे मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है। सभी किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेष प्रबंधन की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. खलील खान, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. राजेश राय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.