मऊ, अप्रैल 21 -- सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर, सूरजपुर सहित अन्य स्थानों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल में घटतौली किए जाने का लोगों ने आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मात्रा से कम तेल दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मनोज कुमार, सनी व समीर समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...