बरेली, सितम्बर 28 -- बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सबसे अधिक धान की फसल को नुकसान हुआ। इस बार जिले में लक्ष्य से अधिक धान की फसल की गई। खेतों में पानी भरने से उडद, मूंग, तिल और सब्जियों में सड़न व फंगस का खतरा है। फसल गिरने से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका है। किसानों से खेतों से पानी निकालने की अपील की गई है। कृषि विभाग ने अब विकासखंड स्तर पर सर्वे कराने को कहा है। सोमवार से कृषि विभाग की टीमें गांव-गांव खेतों का सर्वे करेंगी। उप कृषि निदेशक कार्यालय के मुताबिक, इस बार धान के लिए 1,58,592 हेक्टेयर का लक्ष्य तय था, जबकि बुवाई इससे भी अधिक 1,58,627.44 हेक्टेयर हुई। इसमें 53.010.60 हेक्टेयर सुगंधित, 58,005.80 हेक्टेयर सामान्य और 47,611.04 हेक्टेयर अन्य श्रेणी का धान लगाया गया। बारिश के...