गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- मोदीनगर,संवाददाता। गांव तलहेटा में निर्माणाधीन गोल चक्कर पर उतार चढ़ाव के लिए रास्ता देने की मांग को लेकर किसानों ने गुरुवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल को दो घंटे तक फ्री कर दिया। किसानों ने फास्टैग के स्कैन कैमरों को पॉलीथीन से ढक दिया। इस दौरान वाहन बिना टोल दिए ही आते-जाते रहे। एनएचएआई के अधिकारियों से बात कराने पर किसानों ने धरना स्थगित किया। बता दें कि दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेसवे पर गांव तलहैटा के पास गोल चक्कर का निर्माण किया जा रहा है। किसान गोल चक्कर पर उतार चढ़ाव देने की मांग कर रहे हैं। उतार-चढ़ाव सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू टिकैत के बैनर तले किसान 17 दिनों से गांव तलहेटा में एक्सप्रेसवे के पास धरना दे रहे है। किसान इस बीच दो बार महापंचायत भी कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि 17 दिन से धरना चलन...