गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किसान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने बताया ईस्टर्न पेरिफेरल इनायतपुर के पास ट्रक पार्किंग निर्माण कराया जा रहा है। पार्किंग के लिए कुछ किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ था। लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की। पार्किंग में मिट्टी डालने के लिए भारी वाहन आ रहे हैं। इस कारण सड़कें जर्जर है। इस मौके पर प्रमोद त्यागी, रामकुमार चौधरी, जान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...