बेगुसराय, जून 9 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। 'खेत बचाओ अभियान' के तहत मंगलवार को बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों, महिला किसानों, कृषि विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र खोदावन्दपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम पाल ने की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, भूमि क्षरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण कृषि क्षेत्र नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में किसानों को पर्यावरण-अनुकूल खेती अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही समृद्ध कृषि की...