नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले किसानों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण दफ्तर का घेरकर धरना दिया। दोपहर बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान वापस लौट गए। किसान दोपहर करीब 12 बजे नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर धरने के लिए पहुंचे। यहां स्वागत कक्ष के सामने किसान धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठने से आम लोग दफ्तर के अंदर नहीं जा सके। यहां पर किसानों ने प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। भारतीय किसान यूनियन मंच के अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि पुरानी आबादी पर किसान अपना घर नहीं बना पा रहे हैं। उनको नोटिस देकर प्रताड़ित किया ज...