हापुड़, जुलाई 1 -- कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने मंडी सचिव से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि मंडी में किसानों और मजदूरों का शोषण हो रहा है। आरोप लगाया कि आढ़ती किसानों की सब्जियों और अन्य फसलों का उचित मूल्य नहीं दिला रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान अपनी सब्जियां बेचने के लिए मंडी में लाते हैं, लेकिन तुरई सहित कई सब्जियां मात्र 4 से 5 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रही हैं। वहीं यही सब्जियां मंडी से बाहर 15 से 20 रुपये प्रति किलो या उससे अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित क...