पीलीभीत, जनवरी 28 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में चल रहे धान क्रय केंद्र फिर से बंद किए जाने के विरोध में किसानों ने मंडी गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। डीएम से क्रय केंद्र चालू कराए जाने की मांग की। बीसलपुर मंडी समिति में चल रहे सरकारी धान धान क्रय केंद्रों पर खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाने की बात कहते हुये शासन ने सभी क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं। जबकि लगभग 40 किसान अपना धान तुलवाने के लिए मंडी में कई दिनों से ट्रैक्टर ट्रालियों पर रात दिन बिता रहे है। फिर से क्रय केंद्र बंद किए जाने से भड़के किसानों ने मंडी गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। डीएम से किसानों का धान तुलवाए जाने की मांग की। धरना देने वालों में वीरेंद्र कुमार, रामस्वरूप, शैलेंद्र कुमार, बनवारी लाल, फूलचंद, अमित गुप्ता, श्याम मोहन, टीकाराम, शिवशंकर, लालबहादुर सहित कई किसान शामि...