संभल, सितम्बर 10 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारी और किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को सड़कों पर उतर आए। हसनपुर रोड स्थित मंडी समिति में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और युवा प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ चौधरी के नेतृत्व में किसान पैदल और बाइकों से नई तहसील पहुंचे। किसानों के पहुंचने से पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मार्ग पर वन-वे व्यवस्था कर दी। जिससे कुछ समय के लिए वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई तहसील स्थित एडीएम कार्यालय में किसानों ने पंचायत कर अपनी मांगें प्रमुखता से उठाईं। यह भी पढ़ें- बोले किसान...चार गुना से कम मुआवजे पर नहीं देंगे जमीन किसानों ने कहा कि जनपद में मध्यगंगा नहर, एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए जमीनों का अधिग्रहण किय...