गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- ट्रांस हिंडन। भोपुरा के किसानों ने शुक्रवार को जीडीए के सचिव विवेक कुमार से छह फीसदी विकसित भूखंड की मांग को लेकर वार्ता की। भाकियू (अंबावता) के अध्यक्ष चौधरी अमित कसाना ने बताया की वार्ता में अधिकारियों ने कहा कि किसानों को भूखंड देने के लिए कोई भूमि उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों में नाराजगी है। किसान विकास ने बताया की यदि किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो पांच फरवरी को किसान भोपुरा चौक पर प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...