अलीगढ़, अप्रैल 2 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मीरपुर दहोडा में बुधवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी व तहसील अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी भी मौजूद रहे। किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताईं और कार्यक्रम में पहुंची नायब तहसीलदार काजल तोमर को किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा दिया गया। जिसमें किसानों ने नव निर्माणाधीन खैर जट्टारी बाईपास पर गणेशपुर गांव पर एक कट दिए जाने, बंद पड़ी साथा चीनी मिल को शीघ्र चालू कराने, जर्जर सोफा पिसावा मार्ग को अति शीघ्र बनवाने, क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने, जिले की नहरों व बंबो की टेल तक सफाई कराये जाने की मांग की गई है।...