पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें किसानों की समस्याएं सुनी गई। किसानों ने पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की। माधोटांडा मार्ग की निर्माणधाीन पुलिया बरसात से पहले पूरी किए जाने की मांग उठाई गई। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न किसानों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। भारतीय किसान यूनियन के रंजीत सिंह कहलो नेअवगत कराया कि किसानहित में क्षेत्र के किसानों को निर्धारित मानक के अनुसार एकमुश्त पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। यह भी जानकारी दी कि वर्तमान समय में धान एवं गन्ने की फसल में यूरिया खाद की जरूरत है। यह भी पढ़ें- गन्ना भुगतान और विद्युत समस्याओं का किसान दिवस में गूंजा मुद्दा पीलीभी...