अलीगढ़, मार्च 2 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव राऊपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में एक माह से जारी धरने में घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को क्षेत्र के काफी किसानों ने एक विशाल ट्रैक्टर यात्रा निकाल कर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का विरोध किया गया है। भाकियू के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में क्षेत्र के काफी किसानों ने पोस्तीका बंबा से धरना स्थल तक एक विशाल ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। जिसमें यूनियन के पदाधिकारी व काफी किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों का कहना है कि सरकार बायोफ्यूल प्रोजेक्ट को गांव शाहपुर से निरस्त कर अन्य किसी स्थान पर ले जाए। जब तक प्रोजेक्ट को नहीं हटाया जाता है। किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों का रविवार को धरने का 30 वा दिन था। अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का समा...