मिर्जापुर, जून 17 -- जमालपुर। क्षेत्र को बाढ़ के विभिषिका से बचाने के लिए बंधी डिविजन ने झिलवा बड़ौला नाले की सफाई व खुदाई का कार्य सही तरीके से नहीं कराया। इससे नाराज किसानों ने आंदोलन करने कि चेतावनी दी है। किसानों ने जिलाधिकारी से नाले की अतिरिक्त मिट्टी को साफ कराने की मांग की है। क्षेत्र के मोतीचंद सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रामशरण उपाध्याय, सदानंद सिंह, रामाशंकर सिंह आदि किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष बड़ौला झिलवां नाले को पाटकर रेलवे का नया पुल बनाया गया था। जिसकी अतिरिक्त मिट्टी नाले के तलहटी और अगल बगल क्षेत्र में पटी पड़ी है। अतिरिक्त मिट्टी नाले के लगभग दौ सौ मीटर एरिया मे फैली है बाढ़ के पानी निकालने मे फैली मिट्टी अवरूद्ध उत्पन्न करती है। यह भी पढ़ें- लोहापुल बांध नहीं बना तो फिर बाढ़ की चपेट में आएंगे कई गांव अतिरिक्त मिट्टी के ...