अलीगढ़, फरवरी 16 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव थानपुर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की संगठन विस्तार बैठक तहसील अध्यक्ष बीर करन फौजी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में 17 फरवरी को पिसावा स्वास्थ्य केंद्र पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान बनी सिंह को थानपुर का ग्राम अध्यक्ष तथा राजकुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 50 नए कार्यकर्ताओं को भाकियू की टोपी पहनाकर संगठन में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। बैठक में किसानों से 17 फरवरी को होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मदनपाल मास्टर, राजेश शर्मा, जोगि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.