अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने गुरुवार को उद्यान पार्क में बजट में गरीबों, किसान, मजदूरों की कोई भी कर्जा मुक्ति, आलू पर प्रति 500 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी न देने, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य न देने समेत अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री चौ. हटेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव ठा. ओमप्रकाश तोमर, मोहनलाल शर्मा, सूरजपाल, ठा. ओमप्रकाश सिंह, रतन सिंह, राजकुमारी महिला जिला अध्यक्ष, अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष समीम अहमद उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...