प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय की अगुवाई में शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रायकाशीपुर के पीड़ित किसान प्रेमचन्द की समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर अनीता गौतम, केसरी देवी, राजू गौतम, जिलाध्यक्ष किरन सरोज, राकेश गिरि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...