किसानों ने डीएम को दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिटटू और पश्चिमी प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट में डीएम से मिले और ज्ञापन सौंपा। सोमवार को डीएम को दिए ज्ञापन में पश्चिमी प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि सहकारी समितियों द्वारा पिछले एक वर्ष से किसानों से ब्याज दर 3 प्रतिशत की जगह 7 प्रतिशत वसूली जा रही है। जिसको लेकर पहले भी कई अधिकारियों को अवगत कराते हुए आंदोलन भी किया जा चुका है। कैलाश लांबा ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर ब्याज दर 3 प्रतिशत न की गई तो संगठन के बैनर तले किसान जिला सहकारी बैंक का तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे।ज्ञापन देने वालों में राजपाल भगत, उदित प्रधान, वेदप्रकाश, ब्रजपाल सिंह, राजीव कुमार, सुशील कुमार, नरेन्द्र सिंह, ठाकुर गोविंद कुमार बिट्टू, भीम सिंह आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.