मिर्जापुर, नवम्बर 26 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन के आडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषकों ने कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं को रखा। डीएम ने अफसरों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने किसान दिवस से संबंधित पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। श्याम लाल मौर्य ने लोहंदी कला पंचतला होटल के ठीक सामने से निकली सड़क पर हर घर नल योजना की पाइप फट जाने से सड़क पर पानी बहने का मुद्दा उठाया। लालगंज में राजापुर माइनर पर स्थित दुक्खी बिन्द के सामने से फूलचन्द के खेत तक बनवाई गई कच्ची नाली को पक्की कराने की मांग की। राम शृंगार सिंह ने महुली गांव में 63 केवी के ट्रांसफार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.