सीतापुर, फरवरी 25 -- महोली संवाददाता। अमेरिका भारत व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार महेंद्र यादव को सौपा। ज्ञापन में बताया कि सस्ती विदेशी उपज से भारतीय किसान तबाह होंगे, भारत अमेरिका व्यापार समझौते से डेरी सेक्टर पर सीधा हमला होगा, एमएसपी और खाद्य सुरक्षा पर भी खतरा बना रहेगा। अमेरिका कंपनियां पेटेंट आधारित बौद्धिक संपदा अधिकार के जरिए अपने किसानों को आत्म निर्भर बनाती है जबकि भारत में आज भी किसान अपनी परंपरागत पारंपरिक बीज संचय व संरक्षण पर निर्भर है। किसानों के हित के लिए अमेरिकी भारत व्यापार समझौता रद्द किया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष मयंक सिंह चौहान उपाध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, हरिहर मास्टर, अखिलेश पंजाबी, राकेश कुमार, नफीस अहमद, मनीष कुम...