किसानों ने जताई 40 प्रतिशत नुकसान की आशंका
रुडकी, मार्च 16 -- झबरेड़ा, संवाददाता। रविवार रात तेज हवा और बारिश के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल धराशायी हो गई। इससे किसानों ने लगभग 40 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका जताई है। रविवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। फसल गिरने से किसानों के सामने पैदावार कम होने की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल जमीन पर गिरने से पैदावार में काफी कमी आ जाती है। क्षेत्र के किसान राजपाल सिंह, भोला सिंह, यशवीर सिंह, सुलेमान, नीरज कुमार, वेदांश, काला सिंह, कुलदीप और सुखबीर सिंह आदि का कहना है कि तेज हवा और बारिश के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.