गाज़ियाबाद, जून 16 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा गांव के किसानों ने कोयल एंक्लेव में जमीन के बदले छह फीसदी आबादी प्लॉट की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के साथ मिलकर किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों का आरोप है कि उनकी भूमि अधिग्रहित होने के बावजूद पिछले 14 साल से उन्हें छह फीसदी आबादी प्लॉट का लाभ नहीं दिया गया है। भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी अमित कसाना ने बताया कि किसान बीते 14 साल से मांग कर रहे हैं। लेकिन प्राधिकरण से केवल आश्वासन मिला है। जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। समाधान को लेकर डीएम और जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...