महोबा, नवम्बर 5 -- महोबा, संवाददाता। चकबंदी में मनमानी के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नए सिरे से चकबंदी कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के चक खराब किए जा रहे है। कुलपहाड़ कोतवाली के गांव रगौली के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की मनमानी की गई है। मूल्यांकन के नाम पर बरती गई लापरवाही से प्रभावशालियों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। तालाब की डूब की भूमि,पहाड़ से लगी हुई भूमि सतिह उबड़ खाबड़ भूमि की मालियत अधिक लगाई गई। चक को लेकर काश्तकारों को परेशान किया गया। गांव में 352 गाटा है। 29 चकदारों के उड़ान चक के नाम पर अनियमितता की गई। गांव के लगभग 90 फीसदी किसान चकबंदी से असंतुष्ट है।...