फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- शमसाबाद, संवाददाता। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार नहीं तेज हो पा रही है। 30 मार्च को भले ही खरीद का शुभारंभ हो चुका है। इसके बाद भी अभी तक क्षेत्र के कई केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके पीछे किसानों का कहना है कि सरकारी स्तर पर गेहूं बेचने के लिए तमाम तरह से कागजी खानापूर्ति करनी पड़ती है। दूसरी तरफ बाजार में तुरंत ही अच्छे रेट पर बिक्री हो जाती है और भुगतान भी तुरंत हो जाता है। बुधवार को क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर पड़ताल की गयी तो यहां कई केंद्रों पर सन्नाटा दिखायी पड़ा। मंडी समिति के क्रय केंद्र पर प्रभारी अनुराग पांडेय मौजूद थे। इस केंद्र पर गुटैटी दक्षिण के रमेश चंद्र 70 कुंतल, राधेश्याम 35 कुंतल और अनिल कुमार 65 कुंतल गेहूं बेचने को लाये थे। केंद्र प्रभारी ने किसानों की तौल कर...