अमरोहा, दिसम्बर 30 -- गजरौला, संवाददाता। उच्च शक्ति बिजली लाइन के लिए खेतों में लगने वाले टावरों का किसान विरोध कर रहे हैं। सोमवार सुबह बिजली अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव खेड़की के एक खेत में टावर लगवाने के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू करा दी। विरोध में किसान जमा हो गए नतीजा विभागीय टीम वापस लौट गई। इसके पहले बीते दिनों गांव भारापुर के किसानों ने भी टावर लगाने पर विरोध जताया था। मेरठ के परीक्षितगढ़ में 220 केवीए का बिजलीघर बन रहा है। वहां से अमरोहा व बिजनौर को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। कार्य पूरा होने पर अमरोहा व बिजनौर जिले की बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। अमरोहा से मेरठ तक बिजली लाइन बनाई जा रही है। 220 केवी की लाइन बनाने के लिए टावर लगाए जाएंगे। नक्शे के अनुसार सोमवार को बिजली विभाग की टीम जेसीबी लेकर गांव खेड़की भूड़ निवा...