अंबेडकर नगर, जून 8 -- महरुआ। साधन सहकारी समिति भीटी पर किसानों ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। किसान देवी प्रसाद वर्मा, दान बहादुर, राम कुमार ने बताया कि यहां समिति पर सायं छ: बजे के बाद किसानों को अधिक दाम पर खाद का वितरण किया जाता है। जो किसान दिन में समिति पर जाते हैं उन्हें वापस कर दिया जाता है। खाद न मिलने से किसानों का परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां कर्मचारी रात में गोदाम खोल कर अधिक दाम पर खाद की विक्री करते हैं। किसान लाइन लगाने व शपथ पत्र देने के बाद भी दिन में खाद नहीं पाते हैं। यह भी पढ़ें- खाद-बीज की दुकानों पर मनमानी से किसान परेशान, जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...