जौनपुर, नवम्बर 27 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। अर्सिया के दो दिवसीय ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन मेला में जबरदस्त भीड़ रही। किसानों ने खेती बारी में प्रयुक्त होने वाले औंजारों की जमकर खरीददारी की। मेला में परंपरानुसार धनुष तोड़ते ही राम ने सीता के गले में जय माला पहनाया और गाजे बाजे के साथ राम लक्ष्मण की बरात जनकपुर गई। बच्चों ने झूला, सर्कश का आनंद लिया। मेला में गुड़हिया जलेबी और खाजा खूब बिका। मेला प्रबंधक संजीव सिंह और गुड्डू ने बताया कि ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला सकुशल संपन्न हो गया। सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से सम्भालने के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई दी। मेला का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने किया। थाना प्रभारी यजुवेन्द्र सिंह मय फोर्स तथा कई थानो के प्रभारी चक्रमण करते रहे।

हिंदी हि...