काशीपुर, जून 5 -- काशीपुर। किसानों ने शुक्रवार को मंडी गेस्ट हाउस में कृषि सचिव एसएन पांडे से मुलाकात कर विभिन्न समस्याएं उठाईं। किसानों ने खाद की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों, स्मार्ट बिजली मीटरों से जुड़ी समस्याओं, गन्ना भुगतान में हो रही देरी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया। कृषि सचिव ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता से जुड़ी समस्या का समाधान दो दिनों के भीतर कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं के संबंध में भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान प्रेम सहोता, अमनप्रीत सिंह, जगीर सिंह, दर्शन दयोल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...