सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, पोषण सुरक्षा तथा उद्यानिकी की जानकारी दी गई। समारोह का शुभारंभ केंद्र की एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी द्वारा दीप जलाकर कर किया गया। उन्होने किसानों को नवीनतम ढ़ंग से खेती की जानकारी दी। वहीं केंद्र की उद्यान वैज्ञानिक डॉ. संचिता घोष तथा गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. एनएचएम इंगलिंग ने किसानों को संबोधित कर उन्नत कृषि तकनीक, पोषण सुरक्षा तथा उद्यानिकी के क्षेत्र में नवीन जानकारी दी। समारोह में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जयपुर में आयोजित भारत विस्तार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुनाया गया। संवोधन के दौ...