किसानों ने कुत्तों के झुंड से नीलगाय को बचाया
बागपत, अप्रैल 22 -- दाहा। इदरीशपुर गांव के जंगल में खेतों पर काम कर रहे किसानों नीलगाय को कुत्ते झुंड से बचाया। तथा वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल नीलगाय को अपने साथ ले गई। इदरीशपुर गांव निवासी सूरज अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसे खेत से आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि कुत्तों का झुंड नीलगाय को नोच रहा हर। नीलगाय का पैर टूटने से वह चल नहीं पा रही थी। जिसके कारण उसके कुत्ते नोच रहे थे। सूरज ने ग्रामीण गौ सेवक वाशु धीरज को सूचना दी। गौ सेवक वाशु ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के वन दरोगा विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल नीलगाय को पिकअप गाड़ी की मदद से संतनगर नर्सरी ले गए। जहां उसका उपचार कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.