मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- कालेवाला के किसान अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के पदाधिकारी गुरुवार को कैंप कार्यालय रामू वाला गणेश पर एकत्र हुए तथा सिंचाई विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। गांव काले वाला के पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि पशुपति फैक्ट्री के पास से छोटी नहर (माइनर) बड़ी नहर से निकलती है, जो रामू वाला गणेश से होकर मुंशीगंज कालेवाला माधोवाला जाती है। इस छोटी नहर में तादाद से ज्यादा पानी छोड़ा जाता है। जिससे बहुत से किसानों की गेहूं तथा अन्य फैसले जल भराव से बर्बाद हो गई है। इस छोटी नहर का निकास कहीं को नहीं है। नहर का पानी खेतों में जाकर भर जाता है । किसान रातों-रात बड़ी नहर पर जाकर पानी बंद करते हैं। इस दौरान किसान नेता प्रीतम सिंह ने जिलेदार सिंचाई विभाग अवनीश कुमार से वार्ता कर समस्या के बारे में अवगत कराया और तत्काल समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.