मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- पुरकाजी। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कई मांगों को लेकर बिजली घर पुरकाजी का घेराव कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने आमजन की समस्याओं का समाधान न होने, स्मार्ट मीटर पर लगाने, उपभोक्ताओं के साथ सही व्यवहार न करने का विरोध जताया। एसडीओ ने इन समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। बिजली घर का घेराव करने वालों में जिला उपाध्यक्ष शमशाद अहमद, दिलशाद ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी, अरुण कुमार युवा नगर अध्यक्ष जावेद सलमानी, कोमल शर्मा, महबूब, अमित गुर्जर ,असलम शेख, इस्तखार, महेंद्र, राजेंद्र, जितेंद्र, मिस्त्री अब्दुल्ला प्रधान नौशाद ,नूर हसन, इस्तखार किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता हो रहे परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...