मेरठ, अप्रैल 6 -- मवाना तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेशाध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित त्यागी, गणेशपुर के नेतृत्व में सोमवार को अनेक किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मवाना को किसानों एवं जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अमित त्यागी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसानों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह ने सभी समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों डॉ.नुसरत सेठ, पुनीत त्यागी, ठाकुर यशवीर सिंह, अंकित गुर्जर, नितिन त्यागी, अंशुल, राधेश्याम त्यागी, नरेंद्र नम्बरदार, महिपाल सिंह गुर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.