अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा एवं बिजली उपभोक्ताओं का साझा मंच के बैनर तले लाल डिग्गी पर चले धरने में गुरूवार को मनरेगा मजदूरों ने विशेष भागीदारी की। साथ ही बढ़ते सर्द कोहरे और बारिश से बचाव के रात्रि कैम्प की विशेष तैयारी की गईं। वीबी-जी रामजी बिल लाने पर सरकार का विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक, स्मार्ट मीटर योजना, कृषि विपणन की नई नीति, चारों लेबर कोड के बाद यह बिल ग्रामीण भारत विशेषकर गरीब मजदूरों की मनरेगा को बुलडोज करने का प्रयास है। इसके पारित होने से मनरेगा द्वारा सुनिश्चित रोजगार के वैधानिक अधिकार को छीन लेता है। जबकि देश के तमाम किसान -मजदूर संगठनों की मांग है कि मनरेगा को समाप्त करने की बजाय, केन्द्र सरकार को शहरी बेरोजगारी की गंभीर समस्या से निपटने के लिए इसी तरह का एक कान...