महोबा, जून 6 -- महोबा, संवाददाता। समाधान दिवस में हिस्सा लेने आए मंडलायुक्त ने खरीद केंद्र में हिस्सा लिया। किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से बारदाना न होने की बात कहकर बैरंग लौटाया जा रहा है। आपके आने की खबर सुनकर बारदाना मंगाया गया है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शनिवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पी के सिंह से जानकारी हासिल कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने गेहूं खरीद केंद्र पहुंचकर किसानों से बात कर फीडबैक लिया। किसानों ने शिकायत दर्ज कर...