बदायूं, अप्रैल 21 -- तहसील क्षेत्र के गांव अगोल, नगरिया, नगला जाटान और कुदरनी सहित कई गांवों के किसानों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने के विरोध में सोमवार को बिल्सी एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार कई दिनों से बिजली न मिलने के कारण उनकी मक्का की फसल सूखने लगी है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में किसान एसडीओ दफ्तर घर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्या के समाधान की मांग की। किसानों का कहना था कि सिंचाई की बिजली सप्लाई पिछले चार दिनों से ठप पड़ी है, जिससे सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। यह भी पढ़ें- पर्याप्त बिजली न मिलने से सूख रही मक्का की फसल प्रदर्शन के दौरान हरिप्रसाद, सोनू, नीरज कुमार, प्रदीप, टिक, नवाब, राजू, साजिद, पुरन, मोनू ठाकुर, ज्ञानचंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.