आगरा, दिसम्बर 10 -- जनपद में किसानों ने इस बार लक्ष्य से अधिक एक लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल बोई है। सरसों की बुबाई भी 22 हजार हैक्टेयर भूमि में है। मौसम ने साथ दिया तो इस बार गेहूं व सरसों की जिले में बंपर पैदावार होगी। बुधवार को कासगंज के जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने बताया कि जनपद में गेहूं की बुबाई का लक्ष्य इस बार 95 हजार हैक्टेयर का था। इस बार गेहूं व सरसों की फसल की बुबाई को प्राथमिकता दी है। जिसकी वजह से किसानों ने इस बार एक लाख हैक्टयर भूमि में गेहूं की फसल की बुबाई की है। सरसों भी 22 हजार हैक्टेयर भूमि बोई गई है। इस बार गेहूं व सरसों की फसल अच्छी दशा में हैं। कृषि विभाग के द्वारा गेहूं व सरसों को रोग से बचाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिससे फसलों का अच्छी पैदावार हो। किसानों इस समय गेहूं की फसल की प्रथम ...