किसानों ने उठाई स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग
अमरोहा, मई 9 -- गजरौला। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक पदाधिकारियों की मासिक पंचायत शुक्रवार को फाजलपुर स्थित बिजलीघर परिसर में हुई। किसानों ने स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिल बढ़ गए हैं। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि गजरौला में बंद पड़ी 33केवी लाइन को जल्द हटवाया जाए। साथ ही भारापुर, खेड़की के जर्जर केबिल जल्द बदलवाने की मांग भी की। वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। यह मांग किसान कई बार उठा चुके हैं लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- किसानों ने उठाई स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग समस्याओं का समाधान जल्द नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.