आगरा, जुलाई 16 -- किसानों ने अधिकारियों के समक्ष कई विभागों की समस्याओं को उठाया, जिसमें प्रमुख रूप से सिंचाई, उवर्रक, विद्युत और गन्ना भुगतान से जुड़ी समस्याओं के समाधान कराने की बात रखी। जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बुधवार को विकास भवन में किसान दिवस की बैठक में किसानों ने सहकारी समितियों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने, धान की रोपाई को देखते हुए नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। गन्ना विभाग द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति से किसानों को अवगत कराया गया।कृषि विभाग अधिकारी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के चलते अधिक से अधिक फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया, जिससे सूखा, अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान की...