बागपत, जून 1 -- चांदीनगर। लहचौडा गांव में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की बैठक हुई, जिसमें सर्किल रेट बढाने और अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई गई। किसानों ने मांग न माने जाने पर जमीन का अधिग्रहण न होने देने की चेतावनी दी। लहचौड़ा गांव में हुई बैठक में काफी किसान शामिल हुए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीन को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं का कहना था कि ईपीई के लिए अधिग्रहित की गई भूमि में जो मुआवजा दिया गया था, उसे सर्किल रेट माना जाए। जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसान भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे। बैठक में मास्टर विजयपाल, दीपक शर्मा, चन्द्रपाल, गोपीचन्द प्रधान, रामप्रकाश मास्टर, जगदीश चंद, जगनपाल मास्टर, जगमाल, राकेश कुमार समेत काफी किसान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...