कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। आलू किसानों की विभिन्न मांगों और अधिकारों को लेकर शुक्रवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट से मंडलायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। मार्च के दौरान किसान गले में आलू की माला और सिर पर आलू की टोकरी रखकर निकले। मंडलायुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसानों को लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से आलू नीति बनाई जाए। किसानों को उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना मूल्य दिलाया जाए। अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। छह अक्टूबर को उन्नाव कलेक्ट्रेट पर आलू किसानों के हित में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन को लखनऊ और दिल्ली तक ले जा...