फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कायमगंज, संवाददाता।भारतीय किसान मजदूर यूनियन, भारत के पदाधिकारी शनिवार को तहसील पहुंचे। किसानों ने कहा सभी रेल गाड़ियों में साधारण डिब्बे बढ़ाने, फर्रुखाबाद-कन्नौज क्षेत्र में आलू चिप्स व आलू पाउडर के कारखाने स्थापित कराने, लेखपालों द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों से कार्य कराने की जांच कराने तथा शाम के समय बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई। किसानों ने बाढ़ व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के चलते बैंक ऋण माफी, नहरों की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने और घरेलू बिजली पर 300 यूनिट मुफ्त देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा कायमगंज सीएचसी पर सर्जन व नेत्र चिकित्सक की तैनाती तथा शमसाबाद ढाई घाट गंगा पुल के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। किसानों ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी क...