नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर चाई-4 स्थित दफ्तर में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर आंदोलन किए जाने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर और राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों में किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी जाएगी कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर को अनुशासनहीनता के आरोप में पदमुक्त कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को गुमराह करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.