बिजनौर, मई 19 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के ग्राम जसवंतपुर उर्फ लुकादड़ी में मालन नदी में संचालित खनन पट्टे पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन का विरोध करने पर खनन माफियाओं ने किसानों और ग्रामीणों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन पट्टा संचालकों के द्वारा मशीनों से किसानों के खेतों से जबरन खनन सामग्री निकालने का प्रयास किया जा रहा था। खेत स्वामियों और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। खनन माफियाओं पर फायरिंग करने का भी आरोप है।

घटना का विवरण आप है कि कई राउंड फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे घरों में दुबक गए जबकि ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे...