गोपालगंज, जुलाई 20 -- गोपालगंज। खरीफ 2026 की खेती को गति देने और किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, बीज वितरण और विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

खरीफ फसलों के लिए बीज वितरण डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीफ फसलों के लिए उपलब्ध सभी बीजों का शत-प्रतिशत वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई निर्धारित अवधि में पूरी हो सके और उत्पादन बढ़े। अधिकतम लाभ दिलाने के लिए करायें प्रचार-प्रसार बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा...