छपरा, मार्च 7 -- ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पैक्सों की बढ़ रही भूमिका सहकारिता योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पैक्स अध्यक्षों की कार्यशाला फ़ोटो 10 शहर के प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते डीएम वैभव श्रीवास्तव छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के पैक्स अध्यक्षों और व्यापार मंडल अध्यक्षों को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पैक्स अध्यक्षों और व्यापार मंडल अध्यक्षों को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उनके उद्देश्यों और क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में व...